Covaxin की तीसरे फेस का ट्रायल शुरू, हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दी गई डोज

By: Pinki Fri, 20 Nov 2020 12:38:15

Covaxin की तीसरे फेस का ट्रायल शुरू, हरियाणा के मंत्री अनिल विज को दी गई डोज

देश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 90 लाख के पार हो गया है। अब तक 90 लाख 1 हजार 263 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 84 लाख 23 हजार 162 लोग ठीक भी हो चुके हैं। 4 लाख 41 हजार 727 मरीज ऐसे हैं जिनका इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 32 हजार 133 हो गई है। देश में कोरोना की रफ्तार अब धीमी पड़ गई है वहीं, कोरोना से जंग में भारत बायोटेक की Covaxin का आज से तीसरा ट्रायल शुरु हो गया है। हरियाणा के मंत्री अनिल विज भी उन वॉलंटियर में शामिल हैं, जिनके ऊपर इस वैक्सीन का ट्रायल हो रहा है। अनिल विज ने कहा था कि तीसरे राउंड में लगभग 26,000 लोगों पर ट्रायल किया जाएगा। मैंने इसके लिए अपना नाम भी दिया है।

Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल हरियाणा के रोहतक से शुक्रवार हो गया है। मंत्री अनिल विज ने पहला टीका लगवाया है। देश में कुल 25 हजार 800 लोगों पर वैक्सीन का ट्रायल होना है। पीजीआई रोहतक के वाइस चांसलर ने कहा था कि Covaxin के तीसरे चरण का ट्रायल शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले 200 वॉलियंटर्स को डोज दी जा रही है। इस दौरान उनमें एंटीबॉडी की स्थिति का अध्ययन किया जाएगा।

पीजीआई रोहतक के वाइस चांसलर ने कहा कि वैक्सीन की दो डोज होगी। पहली डोज देने के 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी। हमें उम्मीद है कि वैक्सीन 90% से ज्यादा कारगर होगी। बता दें कि भारत बायोटेक इंडियन कंपनी है जो Covaxin के नाम से कोरोना की वैक्सीन पर काम कर रही है।

ये भी पढ़े :

# दिल्ली: मास्क नहीं पहनने पर अभी भी वसूला जा रहा है 500 रुपये का जुर्माना, पुलिसवालों को नोटिफिकेशन का है इंतजार

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com